यशस्विनी ने आईटीएफ महिला विश्व टूर टूर्नामेंट में उलटफेर भरी जीत हासिल की

यशस्विनी ने आईटीएफ महिला विश्व टूर टूर्नामेंट में उलटफेर भरी जीत हासिल की

यशस्विनी ने आईटीएफ महिला विश्व टूर टूर्नामेंट में उलटफेर भरी जीत हासिल की
Modified Date: November 19, 2023 / 07:56 pm IST
Published Date: November 19, 2023 7:56 pm IST

बेंगलुरु, 19 नवंबर (भाषा) भारत की यशस्विनी पंवार ने रविवार को यहां नीदरलैंड की डेमी ट्रान पर उलटफेर भरी जीत से आईटीएफ महिला विश्व टूर टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग के अंतिम दौर में प्रवेश किया।

कर्नाटक की खिलाड़ी ने क्वालीफायर के पहले दौर में तीसरी वरीय ट्रान को 7-5, 6-2 से शिकस्त दी।

वंशिता पठानिया ने दो घंटे तक चले मैच में सातवीं वरीय प्रियांशी भंडारी पर 6-3, 4-6, 10-8 से जीत हासिल कर उलटफेर किया।

शीर्ष आठ के अन्य खिलाड़ियों ने बिना किसी परेशानी के अगले दौर में प्रवेश किया।

शीर्ष वरीय संदीप्ति सिंह राव ने साई जान्वी को 6-0, 6-1 से जबकि दूसरी वरीय स्रव्या शिवानी चिलाकालापुड ने प्रियंका रोड्रिक्स को 6-1, 7-5 से मात दी।

भाषा

नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में