यशस्विनी ने आनलाइन निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

यशस्विनी ने आनलाइन निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

यशस्विनी ने आनलाइन निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: October 4, 2020 5:16 pm IST

दुबई, चार अक्टूबर (भाषा) ओलंपिक कोटा हासिल कर चुकी भारतीय निशानेबाज यशस्विनी सिंह देसवाल ने रविवार को पांचवीं अंतरराट्रीय आनलाइन निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

तेइस साल की दुनिया की चौथे नंबर की निशानेबाज यशस्विनी ने 241.7 अंक के साथ 3.1 की बढ़त से खिताब जीता।

पिछले साल रियो डि जिनेरियो में आईएसएसएफ विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली यशस्विनी ने क्वालीफिकेशन में 577 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया।

मिस्र की अहमद नबील दूसरे जबकि उनकी हमवतन येहया शम्स तीसरे स्थान पर रहीं।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में