जदरान के अर्धशतक और नबी के चार विकेट, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराया

Ads

जदरान के अर्धशतक और नबी के चार विकेट, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराया

  •  
  • Publish Date - February 19, 2026 / 10:35 PM IST,
    Updated On - February 19, 2026 / 10:35 PM IST

चेन्नई, 19 फरवरी (भाषा) अफगानिस्तान ने इब्राहिम जदरान (नाबाद 95 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत बृहस्पतिवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के औपचारिक ग्रुप डी मैच में कनाडा को 82 रन से शिकस्त दी।

अफगानिस्तान ने जदरान की 56 गेंद की अर्धशतकीय पारी से चार विकेट पर 200 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

फिर उसके गेंदबाजों ने कनाडा को 20 ओवर में आठ विकेट पर 118 रन ही बनाने दिए जिसमें मोहम्मद नबी ने महज सात रन देकर चार विकेट झटके जबकि राशिद खान ने 19 रन देकर दो विकेट प्राप्त किए।

भाषा नमिता

नमिता