Bhopal Halwai Death : शादी की खुशियाँ चीख-पुकार में बदली, खौलते तेल की कड़ाही में गिरा हलवाई, फिर जो हुआ …..

Ads

भोपाल के परवलिया क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान खाना बना रहा हलवाई खौलते तेल की कड़ाही में गिर गया। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  •  
  • Publish Date - February 19, 2026 / 10:09 PM IST,
    Updated On - February 19, 2026 / 10:12 PM IST

Bhopal Halwai Death / Image Source : AI GENERATED

HIGHLIGHTS
  • परवलिया इलाके में शादी समारोह के दौरान हलवाई खौलते तेल की कड़ाही में गिरा।
  • करीब दो मिनट की मशक्कत के बाद साथियों ने बाहर निकाला।
  • हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान हलवाई की मौत।

भोपाल: bhopal Halwai Death मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के परवलिया इलाके में एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ एक शादी समारोह के दौरान खाना बना रहा हलवाई अचानक खौलते तेल से भरी कड़ाही में जा गिरा। इस भीषण हादसे में बुरी तरह झुलसने के कारण इलाज के दौरान हलवाई की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।

2 मिनट तक कड़ाही में तड़पता रहा युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हलवाई कड़ाही में पूरी तलने का काम कर रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे उबलते तेल में गिर गया। वहां मौजूद उसके साथियों ने करीब दो मिनट की भारी मशक्कत के बाद उसे कड़ाही से बाहर निकाला। हादसे के बाद आयोजन स्थल पर चीख-पुकार मच गई।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

गंभीर रूप से झुलसी हालत में हलवाई को तुरंत हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं।इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें: –

यह घटना कहां हुई?

यह हादसा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के परवलिया इलाके में हुआ।

हादसा कैसे हुआ?

हलवाई शादी समारोह में पूरी तलते समय संतुलन बिगड़ने से खौलते तेल से भरी कड़ाही में गिर गया।

. इलाज कहां हुआ और क्या स्थिति रही?

उसे गंभीर हालत में हमिदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।