प्रदेश में आज मिले 1064 नए संक्रमित, 17 कोरोना मरीजों की मौत, 936 मरीज हुए डिस्चार्ज..देखिए अपने जिले के आंकड़े

प्रदेश में आज मिले 1064 नए संक्रमित, 17 कोरोना मरीजों की मौत, 936 मरीज हुए डिस्चार्ज..देखिए अपने जिले के आंकड़े

प्रदेश में आज मिले 1064 नए संक्रमित, 17 कोरोना मरीजों की मौत, 936 मरीज हुए डिस्चार्ज..देखिए अपने जिले के आंकड़े
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: August 26, 2020 3:14 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज ​1064 नए संक्रमित मरीजों की पहचान स्वास्थ्य विभाग ने की है। नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 56 हजार 864 हो गई है। दूसरी ओर राहत की खबर यह है कि आज 936 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।

Read More News: सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में गरजे कांग्रेस नेता, बीजेपी के मेगा शो को बताया चूहों का शो, बोले- ये …

सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। प्रदेश में अब तक 43 हजार 246 मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर अपने घर लौटे हैं। वहीं प्रदेश में आज 17 संक्रमितों की मौत हो गई। जिसके बाद अब मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1282 हो गई है।

Read More News: राज्यपाल-राष्ट्रपति से स्वास्थ्य मंत्री के बर्खास्तगी की मांग करेगी…

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 12 हजार 336 हो गई है। बता दें कि प्रदेश में पहले के मुकाबले अब तेजी से संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।

Read More News: खाद नहीं मिलने से भड़के किसानों ने नेशनल हाईवे किया जाम, अधिकारियों…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com