छत्तीसगढ़ में 13 नए मरीज आए सामने, प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 471

छत्तीसगढ़ में 13 नए मरीज आए सामने, प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 471

छत्तीसगढ़ में 13 नए मरीज आए सामने, प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 471
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: June 3, 2020 12:05 pm IST

कोरिया। प्रदेश में कोरोना विस्फोट जारी है, इसी कड़ी में कोरिया जिले में फिर से 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज ​मिले हैं, वहीं 3 मरीज कवर्धा से मिले हैं। एक मरीज बिलासपुर से और एक बलरामपुर से मिला है। इसके साथ ही कोरिया जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 38 तक पहुंच गई है। आज कोरिया जिले के चिरमिरी के विभिन्न कवारेंटाइन सेंटर में 7 और बैकुण्ठपुर के कोचिला सेंटर में एक मरीज के पॉजिटिव होने की पुष्टि सीएमएचओ डॉ रामेश्वर शर्मा ने की है। कोरिया में अब तक 3 मरीज ठीक हो चुके है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में फिर मिले 23 नए कोरोना मरीज, सरगुजा कोविड 19 अस्पताल से 4 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग

 प्रदेश की बात की जाए तो आज बलौदाबाजार जिले से भी 23 नए मरीजों की पुष्टि हुई हैं। आज अबतक 33 मरीज सामने आ चुके हैं। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 471 हो गई है। वहीं आज सरगुजा कोविड19 अस्पताल से 4 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। इनमें कोरिया के भी दो मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 134 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कुल 606 कोरोना संक्रमित मिले है

ये भी पढ़ें: देश के टॉप 10 मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में CM भूपेश बघेल दूसरे नंबर …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com