आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,326 नये मामले

Ads

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,326 नये मामले

  •  
  • Publish Date - April 5, 2021 / 12:37 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

अमरावती, पांच अप्रैल (भाषा) आंध्र प्रदेश में सोमवार को सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,326 नये मामले सामने आये हैं जबकि पांच मरीजों की मौत हो गयी है ।

इसी अवधि में प्रदेश में 911 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं । स्वास्थ्य विभाग के अद्यतन बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 9,09,002 हो गयी है जबकि 8,91,048 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

इस बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में अब तक कुल 7,244 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10,710 है ।

भाषा राजकुमार मनीषा

मनीषा