नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय जंतर मंतर के आस पास इंटरनेट बंद किए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा।
कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के विरोध में जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रही है।
याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वकील ने मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ के समक्ष इस जनहित याचिका को जल्द सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया।
वकील ने कहा, ‘‘यह जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद किए जाने के खिलाफ एक जनहित याचिका है।’’ वकील ने पीठ से मामले पर अपराह्न ढाई बजे सुनवाई करने का आग्रह किया।
पीठ ने इस पर कहा, ‘‘ठीक है।’’
कॉजपा 20 जून से मध्य दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है।
भाषा सुरभि सिम्मी
सिम्मी