छत्तीसगढ़ में आज 15 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 62 मरीज हुए स्वस्थ, एक्टिव केस की संख्या 813

छत्तीसगढ़ में आज 15 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 62 मरीज हुए स्वस्थ, एक्टिव केस की संख्या 813

छत्तीसगढ़ में आज 15 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 62 मरीज हुए स्वस्थ, एक्टिव केस की संख्या 813
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: June 16, 2020 2:07 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज शाम 7 बजे तक 15 मरीजों की पुष्टि हुई है, वहीं रायपुर से 11 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। इनके अलावा अंबिकापुर से भी 11 मरीज और बिलासपुर से 40 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इस प्रकार कुल मिलाकर 62 मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें: पैरोल पर जेल से बाहर आए शातिर गैंग ने की वारदात, कंडक्टर का अपहरण क…

छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 813 है, छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 1734 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं अब तक 912 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें: BJP नेता की हत्या पर नेता प्र​तिपक्ष का बयान, प्रदेश में खुलेआम हो …

आज मिले नए मरीजों की जिले वार संख्या इस प्रकार है —
गरियाबंद- 6
भिलाई- 4
नारायणपुर- 2
राजनांदगांव- 2
रायपुर- 1


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com