उप्र में कोविड-19 से 17 मौत, 226 नये मामले

उप्र में कोविड-19 से 17 मौत, 226 नये मामले

उप्र में कोविड-19 से 17 मौत, 226 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: June 25, 2021 3:05 pm IST

लखनऊ, 25 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 17 और मरीजों की मौत के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा बढ़ कर 22,381 पहुंच गया हैं वहीं संक्रमण के 226 नये मामलों के साथ रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 17,05,220 पहुंच गयी हैं ।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटो में कोविड-19 के 226 नये मामले सामने आए हैं जबकि 320 रोगियों को इस दौरान ठीक होने पर छुट्टी दी गई। प्रदेश में ठीक होने वाले रोगियों की संख्या बढ़ कर 16,79,416 पहुंच गयी हैं।

बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 3,423 है। प्रदेश में पिछले 24 घंटो में दो लाख 60 हजार लोगों के नमूनों की जांच की गई।

भाषा जफर प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में