महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 17,864 नए मामले

Ads

महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 17,864 नए मामले

  •  
  • Publish Date - March 16, 2021 / 05:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

मुंबई, 16 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 17,864 नए मामले सामने आए जो कि इस साल प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों में सबसे ज्यादा हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही महामारी से 87 और मरीजों की मौत हो गई।

राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 23,47,328 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 52,996 पर पहुंच गई है। अब तक कोविड-19 के 21,54,253 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 1,38,813 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा यश नरेश

नरेश