मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले

Ads

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले

  •  
  • Publish Date - July 12, 2021 / 06:43 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

भोपाल, 12 जुलाई (भाषा) मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 23 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,90,193 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से एक भी व्यक्ति की मौत होने की सूचना नहीं है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से 9,025 लोगों की मौत हुई है।

मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के 52 जिलों में से केवल आठ जिलों में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के नये मामले पाए गये, जबकि बाकी 44 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के भोपाल में आठ, इन्दौर में दो, जबलपुर में दो और नीमच, राजगढ़, सागर, शिवपुरी, तथा सिंगरौली में एक-एक नया मामला आया है।

भाषा दिमो अर्पणा

अर्पणा