महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,927 नये मामले सामने आये, 30 और मरीजों की मौत

Ads

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,927 नये मामले सामने आये, 30 और मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 2, 2021 / 03:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

मुंबई, दो फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को कोविड-19 के दो हजार से कम मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,30,274 हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

विभाग ने बताया कि राज्य में दिन में 1,927 नये मामले सामने आये जबकि सोमवार को 1,948 नये मामले सामने आये थे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार मंगलवार को 30 और मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 51,139 हो गई।

बयान के अनुसार 30 मौतों में से 19 मौतें पिछले 48 घंटे में हुई जबकि 11 मौतें गत सप्ताह हुई थीं लेकिन ये मंगलवार को दर्ज की गई।

विभाग ने कहा कि वहीं 4,011 मरीजों को ठीक होने के बाद मंगलवार को अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे महाराष्ट्र में अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 19,36,305 हो गई।

राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 41,586 है।

विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में संक्रमितों के ठीक होने की दर अब 95.37 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 2.52 प्रतिशत है।

मुंबई में कोविड-19 के 334 नये मामले सामने आये जबकि सात और मरीजों की मौत हो गई। इससे मुंबई में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,09,637 और मृतक संख्या बढ़कर 11,368 हो गई।

भाषा अमित नरेश

नरेश