मुंबई में कोविड-19 के 2,172 नये मामले सामने आये, 44 और मरीजों की मौत

मुंबई में कोविड-19 के 2,172 नये मामले सामने आये, 44 और मरीजों की मौत

मुंबई में कोविड-19 के 2,172 नये मामले सामने आये, 44 और मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: September 11, 2020 5:15 pm IST

मुंबई, 11 सितंबर (भाषा) मुंबई में कोविड-19 के 2,172 नये मामले सामने आने से शुक्रवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,65,287 हो गई। वहीं 44 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 8,064 हो गई। यह जानकारी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने दी।

बीएमसी ने कहा कि 1,132 और मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे महानगर में ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,29,244 हो गई।

बीमएसी के अनुसार महानगर में 27,626 मरीज उपचाराधीन हैं।

मुंबई में संक्रमण से ठीक होने की दर 78 प्रतिशत है।

भाषा

शुभांशि वैभव

वैभव


लेखक के बारे में