कांग्रेस के 2 बड़े नेता नहीं चाहते कि सीएम बने रहें कमलनाथ, बीजेपी नही खुद कांग्रेसी गिराएंगे सरकार — राकेश सिंह

कांग्रेस के 2 बड़े नेता नहीं चाहते कि सीएम बने रहें कमलनाथ, बीजेपी नही खुद कांग्रेसी गिराएंगे सरकार — राकेश सिंह

कांग्रेस के 2 बड़े नेता नहीं चाहते कि सीएम बने रहें कमलनाथ, बीजेपी नही खुद कांग्रेसी गिराएंगे सरकार — राकेश सिंह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: September 6, 2019 7:33 am IST

जबलपुर। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने प्रदेश कांग्रेस में चल रही उठापटक के बीच कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के 2 बड़े नेता नहीं चाहते कि आगे भी सीएम कमलनाथ बने रहें। उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार सीएम कुर्सी छीनने और बचाने के इर्दगिर्द घूम रही है।

read more: पीएचडी करने वालों के लिए बुरी खबर, 96 PHD धारकों की याचिका हाईकोर्ट में खारिज.. जानिए माजरा

राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस के विधायक और मंत्री खुद राज्य सरकार की नाकामी गिना रहे हैं। उन्होने कहा कि या तो जनहित पर ध्यान दें या कमलनाथ सीएम की कुर्सी छोड़ें। कमलनाथ जिस दिन कुर्सी छोड़ेंगे, उसी दिन कांग्रेसी खुद सरकार गिरा देंगे।

read more: फिर फूटा ‘दिग्गी बम’ कहा- केंद्र सरकार गुजरात मॉडल …

इसके साथ राकेश सिंह ने कहा कि बीजेपी जिस अंतर्कलह की बात करती थी, आज वो सबके सामने है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को बीजेपी नहीं गिराएगी, अब यह सरकार खुद गिर जाएगी।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com