भूपेश सरकार के 2 साल! गांव-गांव उपलब्धियां गिनाएगी कांग्रेस, बीजेपी ने की पोल खोलने की तैयारी

भूपेश सरकार के 2 साल! गांव-गांव उपलब्धियां गिनाएगी कांग्रेस, बीजेपी ने की पोल खोलने की तैयारी

भूपेश सरकार के 2 साल! गांव-गांव उपलब्धियां गिनाएगी कांग्रेस, बीजेपी ने की पोल खोलने की तैयारी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: November 20, 2020 9:19 am IST

रायपुर। प्रदेश में सरकार के 2 साल पूरे होने पर कांग्रेस दिसंबर में भव्य कार्यक्रम तैयार कर रही है। कांग्रेस सरकार का 2 साल 17 दिसम्बर को पूरा होगा हो रहा है । PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम का कहना है कि कांग्रेस वर्ष 2023 को ध्यान में रख काम कर रही है । दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर हम सरकार के कामों का प्रचार-प्रसार करेंगे । गांव—गांव, शहर—शहर जाकर सरकार की उपलब्धियाँ जनता को बताएँगे । सरकार की जनहित योजनाओं को फ़ोकस करेंगे ।

ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ के 2 मत्स्य कृषकों को राष्ट्रीय सम्मान, 21 को दिल्ली में होंगे सम्मानित

वहीं भाजपा भूपेश सरकार की 2 साल की पोल खोलने की तैयारी में जुट गई है । संगठन के पदाधिकारी गांव गांव का दौरा कर ग्रामीणों से बात कर सरकार के खिलाफ शिकायतों का पुलिंदा तैयार कर रहे हैं । किसान, व्यवसायी, उद्योगपति, छात्रों, महिलाओं, ग्रामीणों, शासकीय कर्मचारियों से चर्चा कर सरकार को लेकर उनकी राय ली जा रही है ।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में एक और किसान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मकान बनाने कई …

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का कहना है कि 2 साल के कार्यकाल में प्रदेश की जनता सरकार से त्रस्त हो चुकी है । विकास का काम ठप्प पड़ा हुआ हैं, किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं । शराब माफिया, रेत माफिया, ड्रग्स माफिया प्रदेश में सक्रिय है । कांग्रेस विधानसभा चुनाव के समय किसानों, बेरोजगारों, आदिवासियों से किया गया वादा नहीं निभा रही है । रमन सरकार के 15 साल के कार्यकाल में आदिवासियों, ग्रामीणों के लिए शुरू की गई योजनाओं को दुर्भावना बस बंद किया जा रहा है । इन सब बातों को जनता के सामने रख कर सरकार की पोल खोलेंगे ।

ये भी पढ़ें: मरवाही से नव निर्वाचित विधायक डॉ. के के ध्रुव ने ली शपथ, विधानसभा अ…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com