तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आई बोलेरो और बाइक, 2 युवकों की मौत, चालक गिरफ्तार
तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आई बोलेरो और बाइक, 2 युवकों की मौत, चालक गिरफ्तार
कांकेर। जिले के गोविंदपुर गांव में सड़क हादसे में 2 बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। नेशनल हाइवे 30 पर गोविंदपुर गांव में तेज रफ्तार ट्रेलर ने रायपुर की ओर से आ रही वन विभाग की बुलेरो और बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार रोड से 100 मीटर दूर खेत मे जा गिरे। वहीं ट्रेलर भी रोड से उतर कर खेत में जा घुसा और वन विभाग की बुलेरो भी सामने से क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार दोनो युवकों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों युवकों मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें : मराठाओं को आरक्षण देने का प्रस्ताव महाराष्ट्र विधानसभा में पेश
वहीं बुलेरो में सवार जगदलपुर वन मंडल में पदस्थ रेजर अशोक सोनवानी और ड्राइवर बाल-बाल बच गए। पुलिस ने अनुसार गाय को बचाने के चक्कर मे ये हादसा हुआ है। पुलिस ने आरोपी ट्रेलर के ट्रायवर को हिरासत में ले लिया है।

Facebook


