रायपुर में सीएम रमन सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले हुए। नया रायपुर में वेदांता कैंसर अस्पताल पर 20 करोड़ की पेनाल्टी लगाने का निर्णय लिया गया है। वेदांता केंसर अस्पताल के MoU शर्तों का पालन नहीं करने पर रियायती दर पर दी गई ज़मीन पर छूट समाप्त कर पेनाल्टी लगाई गई है। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य लॉजिस्टिक पार्क नीति 2018 का अनुमोदन किया गया है।
ये भी पढ़ें- रायपुर में पीलिया का प्रकोप, दो वार्डों में 95 से ज्यादा लोग पीड़ित
ये भी पढ़ें- 28 हफ्ते के भ्रूण के गर्भपात की अनुमति, रेप की शिकार हुई थी नाबालिग
इस नीति के क्रियान्वयन से स्थानीय उद्योगों को कम लागत में माल परिवहन की सुविधा मिलेगी। लॉजिस्टिक पार्क में मशीनों की मदद से सामान का परिवहन और रेल, वायु के साथ सड़क मार्ग से लोडिंग-अनलोडिंग की व्यवस्था होगी।
ये भी पढ़ें- रेप पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए भटकाने वाले डॉक्टर्स को एक साल की कैद
पार्क बनने से राज्य में पूंजी निवेश और रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। कैबिनेट की बैठक में विधि विभाग में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का एक पद स्वीकृत किया गया।वहीं अंतर्राष्ट्रीय बॉस्केटबॉल खिलाड़ी पूनम चतुर्वेदी को विशेष परिस्थितियों में सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति का फैसला किया गया।
वेब डेस्क, IBC24