20 ग्रामीणों को मौत के घाट उतारने की धमकी, नक्सलियों की करतूत से ग्रामीणों में दहशत

20 ग्रामीणों को मौत के घाट उतारने की धमकी, नक्सलियों की करतूत से ग्रामीणों में दहशत

20 ग्रामीणों को मौत के घाट उतारने की धमकी, नक्सलियों की करतूत से ग्रामीणों में दहशत
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: April 7, 2020 8:13 am IST

जगदलपुर। नक्सलियों ने पर्चा जारी कर धमकी दी है, उन्होने 20 ग्रामीणों को मौत के घाट उतारने की धमकी दी है। नक्सलियों द्वारा ये पर्चे जगदलपुर के कावापाल में फेंके गए हैं। नक्सलियों की इस करतूत के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।

Read More News: AIIMS निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया का दावा, देश के कुछ इलाकों में थर्ड फेज में पहुंचा कोरोना संक्रमण

इसके पहले आज छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित इलाके में बम ब्लास्ट हुआ है। सुकमा जिले के दोरनापाल जगरगुंडा मार्ग पर पोलमपल्ली के पास नक्सलियों ने पुल को बम से ब्लास्ट कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है।

Read More News: हर संकट को हर लेते हैं बजरंगबली, पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाई

जानकारी के अनुसार पोलमपल्ली गोरगुंडा के बीच स्थित पुल को नक्सलियों ने ब्लास्ट कर उड़ाने का प्रयास किया है। देर रात जब ग्रामीणों ने धमाके की आवाज सुने तो हैरत में पड़ गए। वहीं सुबह इसकी जानकारी हुई।

Read More News: बस लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार, इंडिगो और विस्तारा एयरलाइंस ने शुरु की एडवां

ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू किया है। बता दें कि नक्सली ग्रामीणों में खौफ पैदा करने के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। फिलहाल पुलिस इस घटना के बाद से अलर्ट हो गई है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com