ठाणे में कोविड-19 के 2,193 नए मामले, 43 और लोगों की मौत

Ads

ठाणे में कोविड-19 के 2,193 नए मामले, 43 और लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 4, 2021 / 05:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

ठाणे, चार मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 2,193 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,74,987 हो गई।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ये नए मामले सोमवार को सामने आए।

उन्होंने बताया कि महामारी से 43 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 7,728 हो गई।

उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.62 प्रतिशत है।

जिला प्रशासन ने स्वस्थ होने वाले और उपचाराधीन मरीजों के बारे में जानकारी मुहैया नहीं कराई है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 89,781 हो गए जबकि मृतकों की संख्या 1,603 हो गई।

भाषा सिम्मी मनीषा

मनीषा