राजधानी में फिर मिले पीलिया के 26 नए मरीज, निगम का अधिकारी भी आया चपेट में, 642 हुई मरीजों की संख्या

राजधानी में फिर मिले पीलिया के 26 नए मरीज, निगम का अधिकारी भी आया चपेट में, 642 हुई मरीजों की संख्या

राजधानी में फिर मिले पीलिया के 26 नए मरीज, निगम का अधिकारी भी आया चपेट में, 642 हुई मरीजों की संख्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: May 1, 2020 2:54 pm IST

रायपुर। राजधानी में पीलिया का प्रलय बदस्तूर जारी है, रायपुर नगर निगम द्वारा सप्लाई किए जा रहे पानी में गंदगी के कारण शहर में पीलिया ​का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। शहर में फिर से पीलिया के नए 26 मरीज मिले हैं। इनके साथ ही शहर में पीलिया पीड़ितों की संख्या 642 तक पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में फिर मिले 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज, प्रदेश में बढ़कर 7 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या

इस बीच नगर निगम जोन 4 का अधिकारी भी पीलिया की चपेट में आ चुका है, वहीं रायपुर में अब तक 2 महिलाओं की पीलिया से मौत हो चुकी है। हालाकि नगर निगम का कहना है कि पीलिया के कारणों का पता लगाने के​ लिए निगम की टीम लगी हुई है। लेकिन इस बीच पीलिया बेकाबू होते जा रहा है।

ये भी पढ़ें: ग्रीन जोन में शराब और पान की दुकानों को खोलने की मि…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com