छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 274 नए मामले

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 274 नए मामले

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 274 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: March 5, 2021 7:36 pm IST

रायपुर, पांच मार्च (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 274 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 3,13,808 हो गई है।

राज्य में शुक्रवार को 20 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 197 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया है। राज्य में संक्रमण से और तीन मरीजों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 274 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 98, दुर्ग से 41, राजनांदगांव से 20, बालोद से एक, बेमेतरा से आठ, कबीरधाम से एक, धमतरी से पांच, बलौदाबाजार से दो, महासमुंद से सात, बिलासपुर से 13, रायगढ़ से सात, कोरबा से 14, जांजगीर—चांपा से पांच, मुंगेली से दो, गौरेला पेंड्रा मरवाही से पांच, सरगुजा से 13, कोरिया से सात, सूरजपुर से चार, बलरामपुर से तीन, जशपुर से नौ, बस्तर से तीन और कांकेर से छह मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,13,808 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 3,07,138 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 2816 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं संकम्रण से अभी तक 3854 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 55,970 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में संक्रमण से 808 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में