छत्तीसगढ़ में फिर मिले 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज, प्रदेश में बढ़कर 7 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या

छत्तीसगढ़ में फिर मिले 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज, प्रदेश में बढ़कर 7 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या

छत्तीसगढ़ में फिर मिले 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज, प्रदेश में बढ़कर 7 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: May 1, 2020 2:11 pm IST

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में फिर से 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। तीनों मरीज सूरजपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। कलेक्टर दीपक सोनी ने इस मामले की पुष्टि
कर दी है। इसी के साथ ही अब प्रदेश में 7 एक्टिव मरीजों की संख्या हो गई है।

read more News: ग्रीन जोन में शराब और पान की दुकानों को खोलने की मिलेगी अनुमति, लेकिन ये होगी शर्त

बता दें कि इसके पहले भी सूरजपुर से 10 लोगों को रैपिड जांच में पॉजिटिव पाया गया था लेकिन बाद में ​आरटीपीसीआर जांच में केवल तीन लोग पॉजिटिव पाए गए थे। प्रदेश के सभी मरीजों का इलाज रायपुर एम्स में चल रहा है, रायपुर एम्स से अब तक कटघोरा के सभी मरीज स्वस्थ होकर वापस लौट चुके हैं। 

read more News: Lockdown 3.0: ऑरेंज ज़ोन में टैक्सी-कैब को रहेगी छू…

ये सभी पहले ही क्वारंटीन करके रखे गये थे, जिनकी रैपिड किट में रिपोर्ट पॉजेटिव आयी थी। सूरजपुर में तीन कोरोना के मरीज कल भी मिले थे और आज भी तीन मरीजों की रिपोर्ट पाजेटिव आयी है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com