शाजापुर में मिले 3 नए कोरोना पॉजिटिव, महासमुंद में क्वारंटाइन सेंटर से भाग कर युवक ने लगाई फांसी

शाजापुर में मिले 3 नए कोरोना पॉजिटिव, महासमुंद में क्वारंटाइन सेंटर से भाग कर युवक ने लगाई फांसी

शाजापुर में मिले 3 नए कोरोना पॉजिटिव, महासमुंद में क्वारंटाइन सेंटर से भाग कर युवक ने लगाई फांसी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: June 14, 2020 11:22 am IST

शाजापुर। मध्यप्रदेश में कोरोना की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, इसी कड़ी में शाजापुर जिले से भी 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। ये तीनो मरीज शुजालपुर में मिले हैं। CMHO डॉ. विष्णु प्रकाश फुलम्बिकर ने पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में सुपोषण अभियान को मिली बड़ी सफलता, 67 हजार से अधिक बच्चे कुपोषण से मुक्त, कुपोषित बच्च…

वहीं छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के एक क्वारंटाइन सेंटर से एक युवक ने भागकर फांसी लगा ली है। युवक 12 जून को शाम के समय क्वारंटाइन सेंटर से फरार हो गया था। आज रामपुर के खेत‌ में पेड़ पर फांसी में लटकी युवक की लाश मिली है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गइ्र है। यह पूरा मामला पटेवा थाना क्षेत्र का है।

ये भी पढ़ें: रायगढ़ में 6 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, जिले में संक्रमितों की संख्या …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com