इंदौर में 31 नए मरीज और मिले, जिले में 1207 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

Ads

इंदौर में 31 नए मरीज और मिले, जिले में 1207 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

  •  
  • Publish Date - April 27, 2020 / 04:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

इंदौर, मध्यप्रदेश। इंदौर में सोमवार को 31 नए और कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1207 हो गई है। यहां अब तक 60 लोगों ने दम तोड़ा है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने बुलेटिन जारी कर इसकी पुष्टि की है।

पढ़ें- मध्यप्रदेश में बढ़ सकता है लॉकडाउन, सीएम शिवराज पीएम मोदी से कर सकत..

बता दें मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2121 पहुंच गई हैं। राज्य में अब तक 106 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इस बीच राहत की बात है कि इलाज के बाद अब तक यहां 302 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

पढ़ें- वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की हो सकती है प्रदेश में वापसी, सत्ता परिवर्तन के बाद केंद्र में हुई थी प्…

देशभर में संक्रमितों की संख्या 28 हजार पहुंचने वाली है। देशभर में मौत का आंकड़ा 872 हो गया है। वहीं 6 हजार से ज्यादा मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।

पढ़ें- मंडी में किसानों पर डंडे बरसाने का मामला गरमाया, पूर्व सीएम कमलनाथ …

बता दें कोरोना संक्रमितों के मामले में महाराष्ट्र नंबर वन पर बना है। यहां कुल पॉजिटिव केस 8 हजार के पार पहुंच चुकी है। अब तक यहां 342 लोगों की मौत हो चुकी है।