महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,670 नए मामले, 36 लोगों की मौत

Ads

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,670 नए मामले, 36 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 12, 2021 / 03:53 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

मुंबई, 12 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 3,670 नए मामले सामने आए और संक्रमण से 36 लोगों की मौत हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,56,575 हो गयी है। जबकि संक्रमण से मौतों का आंकड़ा 51,451 पर पहुंच गया है ।

अधिकारी के मुताबिक शुक्रवार को स्वस्थ हुए 2,422 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक 19,72,475 लोग ठीक हो चुके हैं और 31,474 लोगों का उपचार चल रहा है।

मुंबई से संक्रमण के 599 नए मामले आए तथा चार और मरीजों की मौत हो गयी। मुंबई में अब तक 3,12,902 मामले आए हैं और 11,409 लोगों की मौत हुई है।

नासिक खंड में संक्रमितों की संख्या 2,80,494 और मृतकों की संख्या 5170 हो गयी है। वहीं, पुणे खंड में अब तक 5,07,380 मामले आए हैं और 11,660 लोगों की मौत हुई है।

भाषा शुभांशि पवनेश

पवनेश