आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3797 नये मामले सामने आये, 35 की मौत

Ads

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3797 नये मामले सामने आये, 35 की मौत

  •  
  • Publish Date - June 30, 2021 / 02:43 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

अमरावती, 30 जून (भाषा) आंध प्रदेश में बुधवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 3,797 नये मामले सामने आये । राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है।

बुलेटिन में कहा गया है कि इसी अवधि में 5,498 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं जबकि 35 मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई।

इसके अनुसार प्रदेश में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 18,89,513 है जिनमें से 18,38,469 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 12,706 लोगों की मौत हो चुकी है।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 38,338 है।

भाषा रंजन पवनेश

पवनेश