आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 3,841 नये मामले, 38 मरीजों की मौत

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 3,841 नये मामले, 38 मरीजों की मौत

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 3,841 नये मामले, 38 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: July 1, 2021 12:43 pm IST

अमरावती, एक जुलाई (भाषा) आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 3,841 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,93,354 हो गयी जबकि 38 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 12,744 पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 3,963 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 18,42,432 हो गयी।

राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 38,178 हो गयी। पूर्वी गोदावरी जिले में 760, चित्तूर में 616 और पश्चिम गोदावरी जिले में 504 नये मामले सामने आए। शेष 10 जिले ऐसे रहे, जहां 400 से कम नये मामले सामने आए। कुरनूल में सबसे कम 45 मामले सामने आए।

बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में कृष्णा जिले में कोविड-19 के कारण सर्वाधिक आठ लोगों की मौत हुई। इसके बाद चित्तूर, पूर्वी गोदावरी और गुंटूर में पांच-पांच मरीजों की मौत हुई जबकि श्रीकाकुलम और पश्चिम गोदावरी में तीन-तीन लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो गयी।

भाषा रवि कांत नरेश

नरेश


लेखक के बारे में