इंदौर में फिर से मिले 4 नए कोरोना पॉजिटिव, मध्यप्रदेश में बढ़कर 25 हुई पॉजिटिव मरीजों की संख्या

इंदौर में फिर से मिले 4 नए कोरोना पॉजिटिव, मध्यप्रदेश में बढ़कर 25 हुई पॉजिटिव मरीजों की संख्या

इंदौर में फिर से मिले 4 नए कोरोना पॉजिटिव, मध्यप्रदेश में बढ़कर 25 हुई पॉजिटिव मरीजों की संख्या
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: March 27, 2020 8:31 am IST

इंदौर। मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, अब फिर से इंदौर में चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिले हैं। इन मरीजों के साथ ही इंदौर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 12 हो गई है।

ये भी पढ़ें:कोविड 19 को लेकर भ्रामक प्रचार कर IBC24 की छवि धूमिल करने की ​कोशिश, फेक न्यूज का खंडन करता है हम…

नए मरीजों के मिलने की पुष्टि स्वास्थ विभाग ने कर दी है, इंदौर में आज फिर से 4 नए मरीज मिले है, कल भी यहां 4 नए मरीज मिले थे, इस प्रकार से अब मध्यप्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 25 पहुंच गई है। इंदौर में ही सबसे ज्यादा पॉजिटिव मरीजों की संख्या हो गई है। इनके अलावा भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, शिवपुरी में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश के अध्यापक कोरोना राहत कोष में देंगे एक दिन का वेतन, सां…

कल तक यहां कुल 19 मरीज थे जिसमें से एक की मोत हो चुकी है, अब तक मध्यप्रदेश में मौतों को आंकड़ा दो तक पहुंच गया है। प्रशासन द्वारा लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि वे घरों से बाहर न निकलें, और प्रशासन द्वारा जारी एडवायजरी का पालन करें।

ये भी पढ़ें: सीएम भूपेश बघेल ने राजयोगिनी दादी जानकी के निघन पर जताया शोक, कहा- …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com