ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बच गई एक बच्चे की जान.. देखें

Ads

ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बच गई एक बच्चे की जान.. देखें

  •  
  • Publish Date - May 24, 2019 / 05:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी में ठीकरी के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, गनीमत रही हादसे में 1 बच्चे की जान बच गई। हादसा आज तड़के 5 बजे का हुआ है, महाराष्ट्र की तरफ से आ रही ऑल्टो कार खरमपुरा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पढ़ें- पीएम मोदी आज लेंगे कैबिनेट की बैठक, नई सरकार की गठन…

सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मृत्यु हो गई वहीं एक 12 साल के किशोर की जान बच गई। मृतकों में भगवान उम्र 50 वर्ष, वंदना उम्र 50 वर्ष, आकांक्षा पिता भगवान वाघचोरे उम्र 18 वर्ष एवं संकेत उम्र 22 वर्ष की दुर्घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं पीयूष पिता भगवान वागचौरे उम्र 12 वर्ष को मामूली चोटें आई एवं वह सुरक्षित है। सभी लोग महाराष्ट्र के वीरगांव, जिला अहमदनगर के रहवासी है।

पढ़ें- मोदी 30 मई को कर सकते हैं शपथ ग्रहण, ताजपोशी से पहल…

माता के दर्शन के लिए धार जा रहे थे पुलिस के अनुसार किसी व्यक्ति ने रामपुरा के पास कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी दी उसके पश्चात मौके पर पहुंचकर मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे की वजह अभी साफ नहीं हो पाया है। घायल युवक से पूछताछ कर पुलिस जांच में जुट गई है।

देखिए जीत के बाद मोदी का देश के नाम संबोधन-

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/cYwpNDY7u_E” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>