आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 4,157 नए मामले, सबसे अधिक 18 मौतें

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 4,157 नए मामले, सबसे अधिक 18 मौतें

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 4,157 नए मामले, सबसे अधिक 18 मौतें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: April 14, 2021 2:14 pm IST

अमरावती, 14 अप्रैल (भाषा) आंध्र प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 18 मरीजों की मौत हो गयी जो 27 अक्टूबर के बाद एक दिन में इस महामारी से सवाधिक मौतें हैं। राज्य में 4,157 नए मामले सामने आए।

एक स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि पिछले 24 घंटे में बुधवार सुबह नौ बजे तक 1,606 मरीज ठीक हो गये, जबकि उपचाररत मरीजों की संख्या छह महीने में सर्वाधिक 28,383 हो गई।

बुलेटिन के अनुसार आंध्र प्रदेश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 9,37,049 हो गई है, जबकि कुल 9,01,327 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। अबतक 7,339 मरीजों की मौत हो गई।

राज्य में अबतक 1.55 करोड़ परीक्षण हुए हैं और संक्रमण दर 6.03 प्रतिशत है।

भाषा

राजकुमार माधव

माधव


लेखक के बारे में