भोपाल। कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन एक्शन में आ गया है, राजधानी में कोरोना गाइडलाइन के पालन करवाने के लिए टीमों का गठन किया गया है, राजधानी में 43 टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौपी गई है, लापरवाही करने वालों पर सख्ती के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने आदेश किए जारी है।
ये भी पढ़ें: MPPSC परीक्षार्थियों का धरना, मेंस की डेट आगे बढ़ाने की मांग, CM के नाम सौंपा…
बता दें कि देश और प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, मध्यप्रदेश में बीते दिन 917 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद लोगों में इस बात को लेकर चिंता है कि क्या प्रदेश में फिर से लॉकडाउन लग जाएगा, इसे लेकर CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना को लेकर गंभीर होने की जरूरत है, चिंता करने की जरूरत नहीं है, अभी वायरस खत्म नहीं हुआ है, जरूरत है उस वायरस से बचने की, मास्क पहने, सोशल डिस्टेंसिंग रखें।
ये भी पढ़ें: महिलाओं के ‘फटे जीन्स पहनने’ वाले CM रावत के बयान का कृषि मंत्री कम…
सीएम ने कहा कि मैं आर्थिक गतिविधियां बंद नही होने दूंगा। सीएम ने कहा कि वैक्सीनेशन का अभियान हम और तेजी से प्रारंभ कर रहे हैं, जिन जिलों में संक्रमण ज्यादा है वहां वैक्सीनेशन को प्राथमिकता देंगे।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/98kJR3OG4Ic” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>