महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 454 नए मामले, 21 और लोगों की मौत

Ads

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 454 नए मामले, 21 और लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 10, 2021 / 04:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 10 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 454 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,22,979 हो गई।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि ये नए मामले बुधवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि 21 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 9,570 हो गई। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत है।

जिला प्रशासन ने संक्रमण मुक्त हुए लोगों और उपचाराधीन मरीजों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,12,638 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 2,207 है।

भाषा निहारिका मानसी

मानसी