महाराष्ट्र में कोविड-19 के 5,965 नए मामले, 75 लोगों की मौत

Ads

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 5,965 नए मामले, 75 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - November 28, 2020 / 03:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

मुंबई, 28 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5,965 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर शनिवार को 18,14,515 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान कोविड-19 से 75 मरीजों की मौत हुई और कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 46,986 हो गई। कुल 3,937 मरीज इस दौरान स्वस्थ भी हुए और कुल ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 16,76,564 हो गई।

राज्य में अभी 89,905 लोगों का इलाज चल रहा है।

मुंबई में 1,063 नए मामले सामने आए हैं और शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,81,881 हो गई। वहीं, शनिवार को यहां 17 लोगों की मौत हुई और मृतकों की संख्या बढ़कर 10,847 हो गई।

राज्य में अब तक कोविड-19 के लिये 1,07,22,198 नमूनों की जांच हुई है।

भाषा स्नेहा दिलीप

दिलीप