छत्तीसगढ़ में 5 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 808 हुई

छत्तीसगढ़ में 5 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 808 हुई

छत्तीसगढ़ में 5 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 808 हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: June 7, 2020 2:45 pm IST

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में आज 5 नये कोरोना मरीज मिले हैं, जिसके बाद यहां कुल कोरोना मरीजों की संख्या 22 हो गई है। ये सभी मरीज अलग-अलग क्वारन्टीन सेंटर में थे। प्रशासन ने सभी को अम्बिकापुर मेडिकल कालेज इलाज के लिए भेज दिया है। जिला पंचायत सीईओ हरीश एस ने इस खबर की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के कोरबा में 2 साल की मासूम हुई कोरोना पॉजिटिव, एमपी के खरगोन में मिले 3 नए कोरोना मरीज

इसके पहले प्रदेश में 23 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें रायपुर-11, दुर्ग-06, कबीरधाम-03, जांजगीर- चांपा -02 और कोरबा से 01 मरीज की पुष्टि हुई है। रायपुर में सुबह भी दो नए मरीजों की पुष्टि हुई ​थी। इसके साथ ही अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 808 हो गई है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 23 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, राजधानी रायपुर में फिर…

प्रदेश में अब तक 1071 मरीज संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 259 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं चार लोगों की मौत हो चुकी है।  


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com