सतना में 5 वर्षीय मासूम का अपहरण और हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Ads

सतना में 5 वर्षीय मासूम का अपहरण और हत्या, आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 13, 2019 / 09:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

सतना। मध्यप्रदेश के चित्रकूट में दो मासूम बच्चों के अपहरण और हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि सतना जिले नागौद थाना इलाके के रहिकवारा में एक 5 वर्षीय मासूम के अपहरण और हत्या का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि बच्चे के रिश्ते में चाचा लगने वाले व्यक्ति ने ही बच्चे का अपहरण किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि रहिकवारा में रहने वाले झब्बू कुम्हार का बालक शिव मंगलवार को घर के पास खेल रहा था। इसके बाद वह लापता हो गया। शाम 6 बजे झब्बू के भाई के पास फोन आया और कहा कि उसने बच्चे को अगवा कर लिया है। बच्चे को वापस पाना है तो दो लाख रुपए देने होंगे।

यह भी पढ़ें : आदिवासियों को अधिग्रहित जमीन लौटाई, ब्रिटिश संसद करेगी सीएम भूपेश बघेल का सम्मान 

इस तरह का फोन आने के बाद पूरा परिवार डर गया था। वहीं बुधवार सुबह घर से 100 मीटर दूर एक नाले में बच्चे का शव बंद बोरे में मिला। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं।