महाराष्ट्र में कोविड-19 के 54,022 नए मामले, 898 लोगों की मौत

Ads

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 54,022 नए मामले, 898 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 7, 2021 / 05:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

मुंबई, सात मई (भाषा) महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 54,022 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 49,96,758 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से 898 मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में अब तक 74,413 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में एक दिन पहले संक्रमण के 62,194 मामले आए थे।

विभिन्न अस्पतालों से 37,386 और मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ अब तक 42,65,326 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,54,788 है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 2,68,912 नमूनों की जांच की गयी।

मुंबई में संक्रमण के 3040 नए मामले आए तथा 71 और मरीजों की मौत हो गयी। पुणे, नासिक, कोल्हापुर और सांगली जिलों में चारों शहरों की तुलना में ग्रामीण इलाके से संक्रमण के ज्यादा मामले आ रहे हैं।

भाषा आशीष नरेश

नरेश

शीर्ष 5 समाचार