हांगझोउ, 24 जुलाई (भाषा) संयम ने आईएसएसएफ विश्व कप में भारत का खाता खोलते हुए महिलाओं की दस मीटर दस पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता ।
फाइनल में उन्होंने 243 . 4 अंक बनाये । क्वालीफिकेशन दौर में उनका स्कोर 579 था ।
उन्होंने दिल्ली में राष्ट्रीय चयन ट्रायल में 10 मीटर एयर पिस्टल ट्रायल दो में 243 . 1 स्कोर किया था । चंडीगढ की यह निशानेबाज जूनियर विश्व कप में स्वर्ण पदक जीत चुकी है ।
भारत की सुरूचि इंदर सिंह भी आठ महिलाओं के फाइनल में पहुंची और 137 . 6 अंक लेकर सातवें स्थान पर रही ।
क्वालीफिकेशन में ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने 582 स्कोर किया था । वह आरपीओ (सिर्फ रैंकिंग प्वाइंट) के तहत खेल रही थी ।
ईशा सिंह 13वें स्थान पर रही जबकि लक्षिता ने आरपीओ के तहत 572 अंक बनाये ।
भाषा मोना नमिता
नमिता