BJP Worker Slaps Congress Leader: मंत्री चैतन्य कश्यप के कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ता ने जिला पं. अध्यक्ष को मारा थप्पड़, आप भी देखें वीडियो

Ads

BJP Worker Slaps Congress Leader: नरसिंहगढ़ दौरे पर आए प्रभारी मंत्री चैतन्य कश्यप के कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने जोरदार हंगामा किया।

BJP Worker Slaps Congress Leader/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • प्रभारी मंत्री चैतन्य कश्यप के सरकारी कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने जोरदार विरोध दर्ज कराया।
  • कार्यक्रम में प्रवेश से रोके जानें के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष मंच के सामने ही धरने पर बैठ गए।
  • गहमागहमी के बीच बाहर ले जाते समय जिला पंचायत अध्यक्ष को थप्पड़ मारे जाने की बात सामने आई।

BJP Worker Slaps Congress Leader: राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ पीएम श्री संदीपन आई स्कूल के लोकार्पण कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ है। नरसिंहगढ़ दौरे पर आए जिले के प्रभारी मंत्री चैतन्य कश्यप के सरकारी कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। आरोप है कि जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया और उपाध्यक्ष को कार्यक्रम में प्रवेश से रोका गया, जिसके बाद पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। विरोध में जिला पंचायत अध्यक्ष मंच के सामने ही धरने पर बैठ गए। बाद में गहमागहमी के बीच बाहर ले जाते समय जिला पंचायत अध्यक्ष को थप्पड़ मारे जाने की बात सामने आई है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्यों शुरू हुई बहस

नरसिंहगढ़ में आयोजित शासकीय कार्यक्रम में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिला पंचायत अध्यक्ष और पुलिस प्रशासन आमने-सामने आ गए। मामला पीएम श्री संदीपन आई स्कूल के लोकार्पण कार्यक्रम का है, जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री चैतन्य कश्यप मौजूद थे। (BJP Worker Slaps Congress Leader) आरोप है कि जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया और उपाध्यक्ष को एंट्री पॉइंट पर रोके जाने के बाद स्थिति बिगड़ गई और तीखी बहस शुरू हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

BJP Worker Slaps Congress Leader: ​प्रशासनिक अव्यवस्था के विरोध में जिला पंचायत अध्यक्ष मंच के सामने ही धरने पर बैठ गए। अधिकारियों की समझाइश के बाद उन्हें मंच पर तो ले जाया गया, लेकिन संबोधन न देने देने का आरोप सामने आया है। वहीं कार्यक्रम के दौरान जब पुलिस टीम जिला पंचायत अध्यक्ष को बाहर ले जा रही थी, उसी दौरान कथित रूप से थप्पड़ मारे जाने का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का विजुअल और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक हलके और राजनीति में हड़कंप मच गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

ताजा खबर