मुजफ्फरनगर में 55 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित

Ads

मुजफ्फरनगर में 55 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित

  •  
  • Publish Date - October 13, 2020 / 03:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 13 अक्टूबर (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 55 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों में 22 कैदी भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अब 589 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मुजफ्फरनगर की जिला अधिकारी सेल्वाकुमारी जे ने बताया कि 1,855 नमूनों में से 55 में संक्रमण की पुष्टि हुई। अधिकारी ने बताया कि जिले में 49 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए जिसके बाद अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या 4,709 हो गई।

जिले में अब तक कुल 686 कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

भाषा

शुभांशि माधव

माधव