Reported By: Sharad Agrawal
,Pendra Crime News/Image Credit: IBC24.in
Pendra Crime News: पेंड्रा: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोटमी चौकी अंतर्गत लगने वाले हाट-बाजार में आज दोपहर तीन अज्ञात बदमाशों ने ज्वेलरी दुकान लगाने आए प्रदीप सोनी पर फायरिंग कर दी थी, जिनकी अस्पताल में मौत हो गई है। पेंड्रा का कोटमी इलाका आज मंगलवार को उस वक्त गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा, जब लोग साप्ताहिक बाजार में खरीदारी कर रहे थे। पेंड्रा से कोटमी बाजार में ज्वेलरी की दुकान लगाने आए व्यापारी प्रदीप सोनी अपनी दुकान पर मौजूद थे। (Pendra Crime News) तभी अचानक वहां पहुंचे अज्ञात हमलावरों ने उन पर सीधा फायर कर दिया। गोली प्रदीप सोनी को लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।
चश्मदीदों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे, जिनकी संख्या तीन बताई जा रही है। बदमाशों ने बेहद करीब से प्रदीप सोनी को गोली मारी और बाजार में फैली अफरा-तफरी का फायदा उठाकर तुरंत मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से पूरे बाजार में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। (Pendra Crime News) घटना की सूचना मिलते ही कोटमी चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल ज्वेलर प्रदीप सोनी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गहन जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इ
Pendra Crime News:इस खबर के बाद से मृतक के परिवार और स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश और शोक की लहर है। इधर, पेंड्रा पुलिस की टीम ने घटनास्थल को सील कर दिया है। मौके से खून के धब्बे और खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर गोली मारी। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इलाके की नाकाबंदी कर दी गई है और (Pendra Crime News) फरार पल्सर सवारों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इन्हे भी पढ़ें:-