नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) डायरेक्ट-टू-होम सैटेलाइट टेलीविजन सामग्री वितरण मंच डिश टीवी इंडिया लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही का एकीकृत शुद्ध घाटा घटकर 303.95 करोड़ रुपये रह गया है।
डिश टीवी ने एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी। एक साल पहले जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी ने 402.19 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था।
वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व 29.27 प्रतिशत घटकर 243.07 करोड़ रुपये रह गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 343.66 करोड़ रुपये था।
वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में डिश टीवी का कुल खर्च 484.34 करोड़ रुपये रहा, जो 16.1 प्रतिशत की वृद्धि है।
मार्च तिमाही में कुल आय 253.87 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 27.53 प्रतिशत कम है।
कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मनोज डोभाल ने कहा कि उपभोक्ताओं की देखने की पसंद लगातार बदल रही है और वे विभिन्न स्क्रीन और मंचों पर अधिक जुड़े हुए और एकीकृत मनोरंजन अनुभवों की ओर बढ़ रहे हैं।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय