55 साल की बुजुर्ग को पंचायत ने सुनाया भीख मांगने का फरमान
55 साल की बुजुर्ग को पंचायत ने सुनाया भीख मांगने का फरमान
भिंड में समाज की पंचायत के एक फरमान ने 55 साल की एक महिला को अपना घर छोड़कर भीख मांगनी पड़ रही है, महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसके हाथ से अनजाने में गाय के बछड़े की मौत हो गई थी, मामला शहर के मातादीनपुरा का है, जहां रहने वाली कमलेश श्रीवास अपने घर मे गाय का दूध निकाल रही थी । इसी दौरान आए गाय के बछड़े को उसने रस्सी से खिंचा जो गले में फंस गई और बछड़े की मौत हो गई, मामले की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो उन्होने पंचायत बुलाकर महिला को अपना घर छोड़ भीख मांगने का फरमान सुना दिया, अब महिला की तबितय बिगड़ गई है और उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, वहीं अब पंचायत ने मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया जबकि पीड़ित महिला के परिजनों ने भी चुप्पी साधी हुई है ।

Facebook


