आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 5,646 नये मामले, 50 मरीजों की मौत

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 5,646 नये मामले, 50 मरीजों की मौत

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 5,646 नये मामले, 50 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: June 20, 2021 1:44 pm IST

अमरावती, 20 जून (भाषा) आंध्र प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 5,646 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,50,563 हो गयी, जबकि 50 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 12,319 हो गयी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 63,068 हो गयी। बीते 24 घंटे में 7,772 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने से राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 17,75,176 हो गयी।

पूर्वी गोदावरी जिले में 1,098, चित्तूर में 890, पश्चिम गोदावरी जिले में 761 और कृष्णा में 441 नये मामले सामने आए। राज्य के नौ जिलों में 400 से कम नये मामले सामने आए।

चित्तूर में सर्वाधिक 11 मरीजों की कोविड-19 के कारण मौत हुई। पश्चिम गोदावरी में सात, गुंटूर में छह, पूर्वी गोदावरी में पांच, श्रीकाकुलम में चार, अनंतपुरमु, कडप्पा, कृष्णा और प्रकाशम में तीन-तीन जबकि कुरनूल और विशाखापत्तनम में दो-दो लोगों की इस महामारी से मौत हुई।

भाषा रवि कांत नीरज

नीरज


लेखक के बारे में