भोपाल में 58 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 24 सौ के पार
भोपाल में 58 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 24 सौ के पार
भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। भोपाल में 58 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सबसे ज्यादा ऐशबाग से 9 और महामाई बाग से 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
पढ़ें- छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ की सुरक्षा में कटौती, गृह विभाग ने की कार्रवाई, सुरक्षा घटाने पर कांग्रेस…
सतपुड़ा भवन, राजभवन, मंत्रालय में भी संक्रमित मिल चुके हैं। कोरोना नियंत्रण केंद्र में भी पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 11 हजार के पार पहंच गई है।
पढ़ें- निजी कंपनी ने किया बड़ा घोटाला, SBI से 180 करोड़ का बैंक क्रेडिट ले…
इसके बाद भोपाल में संक्रमित मरीजों की संख्या 2440 हो गई है। वहीं, भोपाल में अब तक कोरोना से 73 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 2382 से बढक़र 2440 हो गई है।
पढ़ें- MP में 24 घंटे में 161 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 236 मरीज हुए स्व…
हालांकि, यहां संक्रमित मरीज लगातार स्वस्थ हो रहे हैं। अब तक भोपाल में 1668 व्यक्ति कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं।

Facebook


