ठाणे में कोविड-19 के 648 नए मामले, 11 मरीजों की मौत

Ads

ठाणे में कोविड-19 के 648 नए मामले, 11 मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 8, 2021 / 04:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

ठाणे, आठ जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 648 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के मामलों की संख्या बढ़कर 5,35,916 हो गयी है।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को आए इन नए मामलों के अलावा 11 और लोगों के इस संक्रमण से जान गंवाने के कारण मृतकों की संख्या 10,777 हो गयी। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत है। जिला प्रशासन ने संक्रमण मुक्त हो चुके और उपचाराधीन मरीजों की जानकारी मुहैया नहीं करायी है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,17,726 पर पहुंच गए जबकि मृतकों की संख्या 2,618 है।

भाषा गोला शोभना

शोभना