आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 685 नए मामले, चार लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 685 नए मामले, चार लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 685 नए मामले, चार लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: December 1, 2020 4:00 pm IST

अमरावती, एक दिसंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 685 नए मामले सामने आए हैं। वहीं मंगलवार को सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में 1,094 लोग संक्रमण मुक्त हुए और चार लोगों की मौत हो गयी। ।

ताजा बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 8,68,749 हो गई, जिनमें से 8,54,326 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और कुल 6,996 लोगों की मौत हो गयी।

बुलेटिन में बताया गया कि अभी 7,427 लोगों का इलाज चल रहा है।

भाषा

शुभांशि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में