आॅक्सी जोन बनाने के लिए हटानी होगी 70 दुकान, नोटिस जारी 

आॅक्सी जोन बनाने के लिए हटानी होगी 70 दुकान, नोटिस जारी 

आॅक्सी जोन बनाने के लिए हटानी होगी 70 दुकान, नोटिस जारी 
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: May 30, 2017 3:15 pm IST

 

रायपुर में कलेक्ट्रेट के पीछे EAC कालोनी की 19 एकड़ जमीन पर ऑक्सी जोन बनाया जा रहा है…। पर्यावरण संरक्षण और शहरवासियों को शुद्ध हवा मुहैया कराने के मकसद से 16 करोड़ की लागत से बन रहे इस ऑक्सीजोन के लिए खालसा स्कूल के सामने की 70 दुकानों को तोड़ा जाएगा । इसके लिए नगर निगम ने 70 दुकानदारों को सोमवार को नोटिस जारी कर 3 दिन में दुकान खाली करने को कहा है । नगर निगम के इस नोटिस का विरोध करने के लिए दुकानदार आज कलेक्ट्रेट पहुंचे…। दुकानदारों का कहना है कि करीब 15 साल पहले सड़क चौड़ीकरण के नाम पर उनकी सालों पुरानी दुकानों को तोड़कर यहां जगह दी गई थी…लेकिन अब जबकि उनका व्यवसाय जम गया है तो उन्हें यहां से हटाया जा रहा है…। वहीं निगम के अफसरों का कहना है कि उन्हें खालसा स्कूल के सामने की 70 दुकानें और 72 शासकीय मकानों को तोड़ने का निर्देश मिला है…उसके तहत ही नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है…और ये पर्यावरण संरक्षण के लिए सही कदम है…।


लेखक के बारे में