दो अलग-अलग सड़क हादसों में गई 8 लोगों की जान, सीएम ने ट्वीट कर जताया दुख

दो अलग-अलग सड़क हादसों में गई 8 लोगों की जान, सीएम ने ट्वीट कर जताया दुख

दो अलग-अलग सड़क हादसों में गई 8 लोगों की जान, सीएम ने ट्वीट कर जताया दुख
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: February 2, 2019 4:42 am IST

सतना। सतना और कौशाम्बी में हुए दो अलग अलग सड़क हादसो में 8 लोगों की जान चली गई। एक ओर कौशाम्बी में एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार सवार सागर के खुरई के रहने वाले थे और मौनी अमावस्या का स्नान करने संगम जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक कार का टायर फटने से हादसा ये हादसा हुआ जिसमें कार सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई। CM कमलनाथ ने घटना पर ट्टीट कर दुख जताया है।

पढ़ें-पुलिस टीम पर तलवार और डंडे से हमला, दो जवान जख्मी

तो वहीं दूसरी ओर सतना रीवा रोड पर सड़क हादसे से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कोलगवां थाना अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर की है। जहां दो बाइक सवार युवक ट्रक की चपेट में आ गए। दोनों की बॉडी ट्रक के अगले हिस्से में फस गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। आनन फानन दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया।

पढ़ें-सीएम बघेल दो दिन यूपी, बिहार और दिल्ली का करेंगे दौरा, जानें कैसा रहेगा कार्यक्रम

जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है दोनों युवकों में एक की शिनाख्त सतना के डिलौरा निवासी दिलीप दहिया के रूप में हुई है। वहीं दूसरे की शिनाख्त में पुलिस जुटी है। फिलहाल पुलिस ने मामला कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा वहीं पुलिस ने ट्रक को जब्त्त कर लिया है।


लेखक के बारे में