राजधानी में 9 नए कोरोना मरीज आए सामने, संक्रमितों में पुलिसकर्मी-स्वास्थ्यकर्मी और सफाईकर्मी शामिल

राजधानी में 9 नए कोरोना मरीज आए सामने, संक्रमितों में पुलिसकर्मी-स्वास्थ्यकर्मी और सफाईकर्मी शामिल

राजधानी में 9 नए कोरोना मरीज आए सामने, संक्रमितों में पुलिसकर्मी-स्वास्थ्यकर्मी और सफाईकर्मी शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: July 6, 2020 8:27 am IST

रायपुर। राजधानी में कोरोना संक्रमण के 9 नए मामले सामने आए हैं, इन संक्रमितों में 2 आरक्षक और 1 सफाई कर्मचारी संक्रमित हुआ है। वहीं एक आरक्षक की पत्नी भी कोरोना संक्रमित मिली है। लाभांडी स्वास्थ्य केंद्र के 2 हेल्थ वर्कर भी संक्रमित मिले हैं। जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में गाया जाएगा राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार’ , शिक्षा विभाग ने जारी किए न…

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 3216 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 624 हो गई है। वहीं, अब तक प्रदेश में 2578 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। बता दें कि प्रदेश में अब तक तक 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ ये जिला हुआ कोरोना मुक्त, तीन मासूम बच्चों ने किया कोरोना…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com